Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में 161 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आह्वान पर सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में पूरे जिले में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वा संस्करण सुना गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए आमजन और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक बलवीर सिंह राजावत, जिला सहसंयोजक मुरली गौतम ने बताया कि जिले में लगभग 161 से अधिक स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया, भाजपा जिला कार्यालय पर भी बजरिया क्षेत्र के शक्ति केंद्र का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बूथ के कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सुना।

 

BJP workers listened to Prime Minister Modi's mind at 161 places in the Sawai Madhopur district

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित सहित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, वीरेंद्र सिंह भाया, डॉ. भरतलाल मथुरिया, बजरंग लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा, कमल सिंह मीणा, हरिओम गर्ग, जिला मंत्री हरी प्रसाद गुप्ता, जंबू जैन, देवेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, दीनदयाल मथुरिया, लालचंद गौतम, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, हरीबाबू जीनगर सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !