Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ई-केवाईसी के बिना नहीं होंगे आवेदन: ओटीआर में अपडेट करना होगा आधार/जन आधार

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन में आधार/जन आधार नंबर अपडेट करना आवश्यक कर दिया गया है। ई-केवाईसी के बिना आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। आयोग सचिव ने बताया कि कार्मिक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन संख्या एफ8(3)/डीओपी/ए-2/2023/04443  पार्ट -2 दिनांक 27 नवंबर 2024 द्वारा जारी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की अनुमति के क्रम में, स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से किसी भी भर्ती में आवेदन करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

 

Applications will not be accepted without e-KYC

 

 

इसीलिए आयोग द्वारा 7 जुलाई 2025 से आधार/जन आधार के माध्यम से ओटीआर ई-केवाईसी करने का अवसर अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है। केवाईसी पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन भर्ती आवेदन सब्मिट नहीं कर पाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी वर्तमान में चल रही या भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने ओटीआर केवाईसी को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी उम्मीदवारों को भर्ती-संबंधी गतिविधियों के लिए पात्र होने हेतु अपना केवाईसी आवश्यक रूप से पूरा करना होगा। वर्तमान में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में 69 लाख 58 हजार 433 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।

 

 

 

इनमें से आधार नंबर द्वारा सत्यापित 37 लाख 53 हजार 302 तथा जन आधार के माध्यम से सत्यापित 21 लाख 70 हजार 830 अभ्यर्थी ही हैं। शेष 10 लाख 34 हजार 301 अभ्यर्थियों ने एसएसओ आईडी के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाया है।आयोग द्वारा विभिन्न ओटीआर प्रोफाइल की जांच में यह सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक प्रोफाइल विभिन्न एसएसओ आईडी के माध्यम से बनाए हुए हैं। ऐसे में दोहरीकरण को रोकने तथा अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अभ्यर्थी एसएसओ आईडी द्वारा बनाए गए अपने ओटीआर प्रोफाइल को आधार अथवा जन आधार द्वारा ई-केवाईसी के माध्यम से सत्यापित करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !