Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बामनवास थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत 3 को धरा

बामनवास थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अंतर्गत हुए 3 लोगों के खिलाफ आरोपियों  को गिरफ्तार किया है, बामनवास थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार पुत्र श्री हनुमान प्रसाद, अजय कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार सुरेश कुमार खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निकट सुपरवीजन एवं थानाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में मोती सिंह सहायक उपनिरीक्षक व प्रकाशचन्द सहायक उपनिरीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए  आरएनसी एक्ट और 13 आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

 

बामनवास थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई का विवरण:-

 

मोती सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास मय जाप्ता द्वारा सरकारी स्कूल बाढ़ कोयला के सामने आरोपी अजय कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी इन्दावा पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा द्वारा अपने मिनी ट्रक टाटा 909 में तेज आवाज में डेक मशीन से गाने बजाने पर डेक मशीन मय स्पीकर मय कार्ड रीडर, मैमौरी कार्ड को जरिये फर्द जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी अजय कुमार को जरिए फर्द गिरफ्तारी अदम अदखाल जमानत गिरफ्तार किया गया। वापसी थाने पर मुकदमा पंजीबद्ध करवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मोतीसिंह सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता ओमप्रकाश कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल पुलिस चौकी पिपलाई आदि शामिल रहे।

 

Bamanwas police station arrested 3 under local and special act

 

प्रकाशचन्द सहायक उपनिरीक्षक थाना बामनवास मय जाप्ता द्वारा गांव शफीपुरा में सार्वजनिक स्थान पर आरोपी शिशपाल पुत्र बद्री निवासी शफीपुरा, अवधेश पुत्र कैलाश दास निवासी शफीपुरा थाना बामनवास को ताश के पत्तों से रुपये पैसों का दाब लगाकर जुआ खेलते हुये पाया जाने पर जुआ राशि व उपकरण कुल 1810 रूपये एवं 52 पत्ते ताश को जरिये फर्द जब्ती पृथक से जप्त किया जाकर पुलिस के कब्जे में लिया गया एवं दोनों आरोपियों को बाद में अलग-अलग जुर्म में जरिए फर्द गिरफ्तारी अदम-अदखाल जमानत गिरफ्तार किया गया। वापसी थाने पर मुकदमा पंजीबद्ध करवाया गया। इस कार्रवाई के दौराम पुलिस टीम में प्रकाश चन्द सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता अब्दुल खालिक सहायक उपनिरीक्षक छिंगाराम हैड कांस्टेबल, हरिमोहन कांस्टेबल, राजाराम कांस्टेबल, कैलाश कांस्टेबल और हरिगोपाल कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !