Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओं, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि के बारे में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), नवलकिशोर अग्रवाल डीएनओ, आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), विनोद शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनयूएचएम), सुशील गुप्ता जिला लेखा प्रबंधक, विमलेष शर्मा आशा समन्वयक, अजयशंकर बैरवा सांख्यिकी अधिकारी, नरेन्द्र जैन एएओं, प्रवीण जैन एओ, जीशान खान व अन्य सहित आशा सहयोगिनीयां, एएनएम प्रशिक्षणार्थाी छात्राएं उपस्थित रही।

 

आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने आशा सहयोगीनियों को बालिका एवं महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटी जयपुर एट जीमेल डाॅट काॅम पर नवीन मुखबिर योजना के तहत लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने, डिकाॅय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया तथा ऐसे अभिभावक जिन्होनें एक या दो बच्चीयों पर नसबंदी करवाने व जिनके एक या दो बच्चीयां है, इनसे प्रेरणा लेकर शपथ ली गई कि वे अपने आस – पास के समुदायों में अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करेगें। ऐसे अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

 

Various programs were organized in Sawai madhopur on the occasion of International Women's Day.

 

इसी प्रकार शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय दक्षिणी कैम्पस सवाई माधोपुर, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र सवाई माधोपुर तथा रणथंभौर काॅलेज ऑफ नर्सिग, रोडवेज डिपो के पास, हाॅउसिंग बोर्ड रोड सवाई माधोपुर मे उपस्थित छात्राओं, प्रशिक्षणार्थीयों, कालेज की महिला प्रोफेसरों के साथ मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रतिभागियों व छात्राओं ने बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण इत्यादि विषयों पर पोस्टर कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवीन मुखबिर प्रोत्साहन योजना पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर को जिले के शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों में प्रदर्शित करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में लिंग चयन नहीं करने इत्यादि विषय पर शपथ दिलवाई गई।

 

इसी प्रकार रणथंभौर काॅलेज ऑफ नर्सिंग सवाई माधोपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य हेमन्त शर्मा ने छात्र – छात्राओं को महिला उत्थान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौतम ने बेटी अनमोल है की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अशोक बैरवा, कृष्णा भारद्वाज, अवधेश शर्मा, विनिशा शर्मा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसी प्रकार राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी के तत्वाधान के विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालीगल वालंटियर्स मीनाक्षी, सिमरन तथा भूपेंद्र सिंह हंस द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकार एवं घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकार, यौन उत्पीड़न से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में विस्तारपूर्वक कानूनी जानकारी प्रदान की तथा इसके साथ ही 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी प्रदान की और पोस्टर पंपलेट आदि बांटे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !