Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सजगता एवं समन्वित प्रयासों से लाभांवित करें : कलेक्टर

अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से 15 सूत्री कार्यक्रम प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सजगता के साथ समन्वित प्रयास करते हुए विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभांवित करें।

Benefit from awareness and coordinated efforts Collector
बैठक में एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालय शिक्षा में अल्पसंख्यको के नामांकन की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार उर्दू शिक्षण के संबंध में स्वीकृत एवं कार्यरत पदों की समीक्षा की गई। बैठक में मदरसों के आधुनिकीकरण, जिले में रजिस्टर्ड 147 मदरसों में से वर्तमान में संचालित 126 मदरसों, कार्यरत शिक्षा सहयोगी, नामांकन पर चर्चा करते हुए 52 पंजीकृत मदरसों में मिड-डे मील उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई। शेष संचालित मदरसों में मिड-डे मील उपलब्ध करवाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को निर्देश दिए। अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्याार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, गरीबों के लिए स्वरोजगार तथा मजदूरी रोजगार योजना, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल उन्नयन, आर्थिक क्रियाकलापों के लिए अभिवृद्धित ऋण योजनाए अल्पसंख्यकों की राज्य एवं केन्द्र सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने, ग्राम आवास योजना में हिस्सेदारी, अल्पसंख्यक समुदायों की मलिन बस्तियों की स्थिति में सुधार के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। उन्होंने मलिन बस्तियों में मोहल्ला क्लिनिक के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !