Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आमजन के साथ मनाई सरकार की पहली वर्षगांठ

वर्तमान राज्य सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुये। इन्दिरा मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में हजारों लोगों की उपस्थिति और भारी उत्साह के बीच जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने 3 दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया, विकास पुस्तिका “जिला दर्शन-2019” सवाई माधोपुर का विमोचन किया, कुछ योजनाओं में पात्रों को लाभ राशि के चैक बांटे तथा उपस्थित लोगों को गत 1 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुये आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आगामी 4 साल में विकास और जनकल्याण को अधिक गति देकर आपके हर विश्वाश, हर उम्मीद को पूरा करेगी।
जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि हम जन घोषणा पत्र में किया एक-एक वादा पूरा करेंगे। किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं का भत्ता 750 रूपये से बढाकर 3500 रूपये करना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 500 रूपये से बढाकर 750 रूपये करना इसी घोषणा पत्र की क्रियान्विति है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पशुपालकों को राहत देने के लिये प्रति लीटर दूध 2 रूपये का अनुदान दिया है। आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहयोगिनी का मानदेय बढाकर आंगनबाडी संस्थाओं का सुदृढीकरण किया तथा महिला सशक्तिरण को नई दिशा दी। सवाई माधोपुर में मेडिकल काॅलेज के लिये 340 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये, गंगापुर सिटी में राजकीय चिकित्सालय में 50 बैड की सुविधा बढाई गयी। 35 करोड़ रूपये की लागत से भारजा पर पुल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी हालत में लागू नहीं करेंगे।

First anniversary congress government celebrated common people
जिला प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार की नई पहल निरोगी राजस्थान, जन आधार कार्ड, जनता क्लिनिक आदि की भी विस्तार से जानकारी दी तथा आमजन से अनुरोध किया कि वे ऐसा प्रयास करें कि एक भी पात्र किसी योजना में लाभ से वंचित न रहे।
खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने बताया कि गत 1 साल में हमने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती देने के साथ साथ समाज के सभी वर्गो के कल्याण का पुख्ता प्रबंध किया है। 2008-13 के कार्यकाल में हमारी सरकार ने राज्य के 34 लाख निर्धन, कमजोर, दिव्यांग लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोडा। गत सरकार ने यह कहकर उन गरीब पात्रों के नाम काट दिये कि पेंशन कोई खैरात नहीं है। अब हमारी सरकार ने उन सभी के नाम पुनः जोड़ दिये है। पेंशन राशि को भी ढेड गुना बढाया गया। सवाई माधोपुर में अमरूद के ज्यूस या अन्य उत्पाद की फैक्ट्री लगाने के लिये उद्यमी आगे आयें या कुछ किसान मिलकर प्रयास करें तो राज्य सरकार हर प्रकार की वित्तीय, तकनीकि और विपणन सुविधा मुहैया करवायेगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है।
जिला कलक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने बताया कि राज्य सरकार केे निर्देश और नीतियों की अक्षरशः पालना करते हुये जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और आमजन के सहयोग से गत 1 साल में जिले में प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव श्रेया गुहा, खण्डार विधायक, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, शिवचरण बैरवा और हजारों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसे सराहा। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने राज्य और जिले में हुये अभूतपूर्व विकास, जन कल्याण और सफलता की कहानियों को चित्र, चार्ट के माध्यम से फ्लैक्स पर उकेरा है। सभी आगंतुकों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, रसद, जेवीवीएनएल, आयुर्वेद, वन, पीएचईडी आदि विभागों की स्टाॅल का भी अवलोकन किया। बागवानी विभाग द्वारा आयोजित फल-फूल प्रदर्शनी भी आकर्षण का केन्द्र रही। यहाॅं अमरूद, नींबू, मौसमी, किन्नू, नींबू, गुलाब, गुलदाउदी की दर्जनों वैरायटी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अन्तर्गत सुनारी निवासी कौशल्या देवी, आलनपुर निवासी छोटी देवी, झोपडी निवासी सीताराम गुर्जर, मोडा की ढाणी निवासी संतोष देवी और भूरी पहाडी निवासी लालीबाई को 2-2 लाख रूपये सहायता के चैक वितरित किये गये। सहकारी बैंक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में चौथ का बरवाड़ा निवासी मनभर देवी और लोकेश मीणा को 10-10 लाख रूपये के चैक दिये गये। इन सभी के आश्रितों का निधन होने के कारण दोनों योजनाओं मे लाभ राशि वितरित की गई।
इससे पूर्व सुबह साढे 7 बजे आयोजित रन फोर निरोगी राजस्थान में जिला कलक्टर डाॅ. एस. पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चन्द्र व अन्य अधिकारियों, विद्यार्थियों, चिकित्सक, नर्स व आमजन ने स्वास्थ्य चेतना के लिये दौड लगाई। इस दौड को जिला कलक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !