Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत बंद 2024: पुलिस ने किया प्रद*र्शनकारियों पर लाठी*चार्ज

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के सम्बंध में गत दिनों दिए गये निर्णय के सम्बंध में कुछ संगठनों द्वारा आज बुधवार को 21 अगस्त 2024 भारत बंद है। भारत बंद के चलते प्रद*र्शनकारी उग्र हो गए है। लोगों ने कहीं पर चक्का जाम तो कहीं आग*जनी की घटनाएं सामने निकल कर आ रही है।

 

 

 

Bharat Bandh 2024 Bihar Patna Police News 21 Aug 24

 

 

 

 

भारत बंद का बिहार में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। बिहार के जहानाबाद में प्रद*र्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। पटना में प्रद*र्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठी*चार्ज भी करना पड़ा। पटना में भारत बंद के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। प्रद*र्शनकारियों पर पानी की बौछार की। बिहार के कई जिलों में बंद का असर दिख रहा है।

 

राजस्थान के 4 जिलों में इंटरनेट बंद:

एससी-एसटी आरक्षण वर्गीकरण को लेकर कोई अनहोनी नहीं हो इसके लिए राजस्थान के 4 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है।आज भारत बंद के चलते राजस्थान के भरतपुर संभाग के 4 जिलों में इंटरनेट बंद है। संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डिग-कुम्हेर जिले में इंटरनेट बंद है। भारत बंद के चलते जयपुर में भी बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है।

 

 

मानसरोवर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य:

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य दिख रहा है। वीटी रोड, मध्यम मार्ग, शिप्रा पथ, किरण पथ, वरुण पथ, रजत पथ सामान्यत: इस क्षेत्र में 11 बजे बाजार खुलता है, लेकिन कुछ दुकानें अभी भी खुली हुई है। स्ट्रीट वेंडर्स भी और दिनों की तरह नजर आ रहे है।

 

जयपुर सहित 16 जिलों के स्कूलों में छुट्टी:

भारत बंद के चलते जयपुर सहित 16 जिलों के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कई विश्व विद्यालयों में परीक्षाएं स्थगित की गई है। भारत बंद को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है। जयपुर और कोटा जिले के कई व्यापारिक संगठन भी साथ इसके साथ है।

 

 

रांची में जनजीवन हुआ प्रभावित:

झारखंड के रांची में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बंद के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। दलित और आदिवासी संगठनों ने अदालत से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !