Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा में राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी का हंगा*मा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर एक पत्रिका में छपे लेख के बारे में बोलने की कोशिश की। राहुल गांधी ने सोमवार को भी कारवां पत्रिका में प्रकाशित भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश पढ़े थे, जिस पर वि*वाद शुरू हो गया था। आज भी जब राहुल दोबारा इस विषय पर बोलने की कोशिश की तो बीजेपी के सांसदों ने इसपर आपत्ति जताई। इसके बाद मचे हं*गामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी गई थी। स्थगन होने से पहले राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत अहम मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।

 

BJP Lok Sabha Rahul Gandhi question book MM Naravane 03 Feb 26

 

पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच के संबंधों का सवाल। इस लेख में एक बहुत महत्वपूर्ण बात है, जिसे मैंने प्रमाणित किया है। इसमें प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में कहा गया है। हमारे राष्ट्रपति का संबोधन इस बात पर था कि भारत को किस रास्ते पर चलना है।उन्होंने कहा कि आज वैश्विक मंच पर अंतरराष्ट्रीय मामलों में सबसे बड़ा मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच का टकराव है। यही हमारे राष्ट्रपति के संबोधन का केंद्रीय विषय है। मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच जो हुआ और उस पर हमारे प्रधानमंत्री ने कैसी प्रतिक्रिया दी, उस बारे में एक बयान देने दीजिए।

 

 

 

मुझे क्यों रोका जा रहा है। इससे पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को लोकसभा में हं*गामा किया जिसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !