Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार से पूछे यह सवाल

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति की घोषणा को लेकर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि सी*जफायर की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई है। ये बताया गया कि ‘मोदी की रिक्वेस्ट’ पर ट्रेड डील की जा रही है।

Congress party asked this question to the government on India-US trade deal

इसके बाद पार्टी ने यह सवाल पूछे हैं:

  • ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के ऊपर टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर 0% तक घटाएगा। मतलब आपने अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल दिया। इससे भारतीय इंडस्ट्री का जबरदस्त नुकसान होगा। यहां के व्यापारी, यहां के किसान, सबका साथ छोड़ दिया आपने।
  • कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की बात है, आखिर क्या सौदा हुआ है? हमारे किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है या उनका साथ भी छोड़ दिया गया है? हमारे किसानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
  • ये भी कहा गया कि मोदी रूस से तेल नहीं खरीदेंगे, अमेरिका और वेनेज़ुएला से तेल खरीदेंगे। क्या ट्रेड डील में मोदी सरकार रूस का साथ छोड़ने पर राजी हुई है?
  • इसके अलावा अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदने की बात भी कही है। अगर ऐसा है तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ?
  • ट्रेड डील में किन बिंदुओं पर बात हुई, क्या तय हुआ, ये बात देश को जानने का हक है।

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को इस बारे में सारी जानकारी देश और संसद से साझा करनी चाहिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

AC Office Gold Cash Gujarat Viral News 21 April 26

चोर भी गर्मी से बेहाल, पहले चोरी की फिर AC चलाकर ऑफिस में सो गया

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के नवसारी में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !