Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भारत में आज दिख सकता है ब्लू सुपरमून

नई दिल्ली: दुनियाभर के आसमान दुर्लभ खगोलीय घटना सुपरमून का इंतजार कर रहे हैं। भारत में ब्लू सुपरमून 19 अगस्त की रात से लेकर 20 अगस्त की सुबह तक दिख सकता है। ब्रिटेन में सुपरमून दिखने लगा है। हालांकि वहां इसका रंग लाल दिखाई दे रहा है। दरअसल उत्तरी अमेरिका के जंगलों में लगी आग का धुआं अटलांटिक को पार कर वहां पहुंच गया है।

Blue supermoon can be seen in India today

इससे सुपरमून लाल रंग का दिख रहा है। सुपरमून सामान्य चंद्रमा की स्थिति से ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखता हैं, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा इसे पृथ्वी के नजदीक ला देती है। इसे ब्लू मून भी कहा जाता है। एक सीजन में चार ब्लू मून में से ये तीसरा फुल मून होगा। आमतौर पर हर सीजन में तीन फुल मून होते हैं।

अगर चार होते हैं तो तीसरे फुल मून को ब्लू मून का दर्जा दिया जाता है। सुपरमून शब्द खगोलशास्त्री रिचर्ड नोले ने 1979 में ईजाद किया था। सामान्य चंद्रमा की तुलना में सुपरमून लगभग 30 फीसदी ज्यादा चमकीला होता है और 14 फीसदी बड़ा दिखाई देता है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज – हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !