Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। ऐसे में अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसमें से एक सवाल यह भी है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा इस शादी के लिए हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने वाली है। वहीं अब एक्ट्रेस के धर्म परिवर्तन को लेकर उनके होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ी है।

 

 

यह बात आप भी जानते होंगे कि एक्टर जहीर इकबाल मशहूर बिजनेसमैन इकबाल रतनसी के बेटे हैं। जो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं फादर्स डे के मौके पर सोनाक्षी उनके साथ सेलिब्रेशन भी करती हुई दिखाई दी थी। जिसकी तस्वीर खूब वायरल भी हुई थी। वहीं अब शादी से पहले इकबाल रतनसी ने फ्री प्रेस जर्नल से अपनी होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन वाली अफवाहों पर भी बड़ा बयान दिया है।

 

 

Bollywood Actress Sonakshi Sinha will not change her religion to marry Zaheer Iqbal

 

 

 

इकबाल रतनसी ने बताया कि, “ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म नहीं बदलेगी, क्योंकि यहां दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि, “हिंदू भले ही भगवान कहे और मुसलमान अल्लाह, लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।’

 

 

 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। कपल की शादी 23 जून को मुंबई में होगी। जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड की भी कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !