Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान की जा रही है, वहीं अब बसों के खड़े रहने की वजह से आए दिन बाजार की सड़कों पर लगने वाले जाम से भी आमजन को राहत देने के लिए नगर परिषद ने तैयारी कर ली है।

 

इसके लिए नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह ने बुधवार को बस यूनियन पदाधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश भी प्रदान किए है।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि बजरिया में सिटी, गंगापुर सिटी, दौसा आदि स्थानों की ओर जाने वाले बसों के लिए अस्थायी बस स्टैंड बने हुए हैं, जहां बिना किसी परिवहन नियमों के तीतर-बीतर अवस्था में बसें खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।

 

Bus stand will operate in ESI dispensary, now people will get relief from jam in Bajaria

 

 

 

इस संबंध में बस यूनियन पदाधिकारियों की बैठक लेकर सुझाव लिए गए तथा सभी जगहों की बसें बजरिया ट्रक यूनियन के पास स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी करने पर सहमति ली गई। इस पर सभी यूनियन पदाधिकारियों ने भी आमजन को जाम से होने वाले असुविधा को देखते हुए सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार के स्थानों से बस स्टैंड को अन्यत्र जगह पर शिफ्ट करने से आमजन को जाम से राहत मिल सकेगी।

 

 

शहर की ओर जाने वाली बसें अम्बेडकर सर्किल होते हुए पुलिया से निकलेगी, वहीं गंगापुर सिटी, दौसा की ओर जाने वाली बसें ट्रक यूनियन होते हुए निकलेगी। इससे मुख्य बाजार के बाहर से बसों के निकलने की व्यवस्था से लोगों को जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी पुन्या राम मीना, पुलिस उपाधीक्षक यातायात ब्रजेश कुमार, सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा एवं सभी बस यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !