Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डीएलएड का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज

सवाई माधोपुर:- प्रारंभिक शिक्षा विभाग एलिमेंट्री एजुकेशन बीकानेर के द्वारा द्विवर्षीय डिप्लोमा डीएलएड का परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर के द्वारा डीएलएड पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में करवाया गया, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है।

 

 

डीएलएड संघर्ष समिति खंडार के उपाध्यक्ष कृष्णावतार जांगिड और डीएलएड द्वितीय के छात्राध्यापक मनीष जायसवाल, सौरभ गौत्तम, हिमांशु मथुरिया, ध्यानसिंग गुर्जर, दिलखुश मीना आदि ने बताया की विभाग के द्वारा हमारे डीएलएड पाठ्यक्रम की परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में करवा दिया गया है। परीक्षा आयोजन हुए लगभग पांच महीने का समय बीत गया है, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकों ने बताया कि नियमानुसार तो डीएलएड का कोर्स दो वर्ष का होता है, लेकिन विभाग की लापरवाही की वजह से समय पर पाठ्यक्रम से संबंधित कार्य नहीं करवाने के कारण यह तीन वर्षों में पूर्ण होता नजर आ रहा है।

 

 

Candidates angry over D.El.Ed exam results not being declared on time in sawai madhopur

 

 

 

जिसका खामियाजा छात्र – छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। डीएलएड में हमारा प्रवेश 2021 के सत्र का है। जो की 2023 में पूर्ण होना था। 2024 की मई माह का समय गुजर गया , लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। विभाग समय पर परीक्षा परिणाम जारी करें एवं पाठ्यक्रम डीएलएड कोर्स को निर्धारित समय में पूर्ण करें। इस मौके पर राधाकृष्णन महाविधालय के छात्र अध्यापक अशोक अग्रवाल, रामलखन प्रजापत, लखनलाल मीना, राहुल जाट, हेमंत बैरवा, भीमसिंह बैरवा, सुनील बैरवा, लवकुश गुर्जर, लक्ष्मीकांत सोनी, लक्ष्मण चौधरी, द्वारिका प्रसाद केवट, छात्राध्यापिका मनीषा मीना, मंजू महावर, रिया मंगल, लक्ष्मी मीना, अनुप्रिया अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, उमा मीना आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

डाइट महाविधालय सवाई माधोपुर वाइस प्रिंसिपल सुनील कुमार का कहना है कि इनका सत्र पीछे चल रहा है। जिसके कारण परीक्षा का आयोजन भी देरी से हुआ है। परीक्षा परिणाम घोषित होने को लेकर विभाग के द्वारा हमें भी सूचित नहीं किया गया है। जून माह के प्रथम सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी होने की प्रबल संभावना है।

 

 

 

वहीं गोविंद दिक्षित डीईओ एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा परिणाम को लेकर बीकानेर पंजीयक विभाग के द्वारा अभी तक हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। जबकि पंजीयक शिक्षा विभाग बीकानेर कार्यालय अधिकारी कुलदीप बुडानिया पंजीयक शिक्षा विभाग बीकानेर के अधिकारी कुलदीप बुडानिया का कहना है कि चुनाव की वजह से सारे शिक्षक चुनाव में चले गए थे, 22 अप्रैल को शिक्षक वापस आए थे। सभी काम अंतिम चरण पर है। मई महिने के अंतिम सप्ताह या जून प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !