Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दो चिकित्साधिकारी एवं दलाल 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर:- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई द्वारा प्रतापगढ़, अलवर में कार्यवाही करते हुये दो चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतापगढ़, जिला अलवर एवं उनके दलाल को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि थाना प्रतापगढ़ में दर्ज मारपीट के मुकदमें में गंभीर चोटों की एमएलसी. रिपोर्ट पक्ष में बनाने की एवज में डाॅ. समर्थ लाल मीणा, डाॅ. योगेश शर्मा दोनों चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतापगढ़, जिला अलवर द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।

 

 

 

Two medical officers brokers bribe Rs 25 thousand ACB Alwar

 

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर-द्वितीय हाल भिवाड़ी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी डाॅ. समर्थ लाल मीणा, डाॅ. योगेश शर्मा दोनों चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतापगढ़, जिला अलवर एवं उनके दलाल सुनील गोयल मेडिकल स्टोर संचालक, प्रतापगढ़, जिला अलवर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हे।

 

 

 

 

 

उल्लेखनीय हे कि आरोपी डाॅ. योगेश शर्मा चिकित्साधिकारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

 

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सएप हेल्पलाईन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !