Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अभद्र भाषा में गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अभद्र भाषा में गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद उर्फ मनराज पुत्र नाहर सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा टीनू सोगरवाल ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में पेंडिंग मुकदमों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

Chauth ka barwada Police Station Arrested accused for uploading the song in indecent language on social media in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण अनिल डोरिया के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस आईटी एक्ट में मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) राजस्थान सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा में भड़काऊ गाने को सोशल मिडिया पर अपलोड करने पर ईटावा बालाजी से डिटेन कर लाये थे। आरोपी प्रहलाद उर्फ मनराज पुत्र नाहरसिंह निवासी ईटावा चौथ का बरवाड़ा से अनुसंधान करने बाद गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी से एक मोबाइल स्क्रीन टच रेडमी कम्पनी का को भी जप्त किया गया।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म स्वंय के निजी यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के खिलाफ अभद्र भड़काऊ, अशोभनीय लोकगीत जैसा गाना अपलोड किया गया था। जिससे सर्व समाज में रोष व्याप्त था। जिस पर चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल द्वारा आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर शंकरलाल, चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, हीरालाल कांस्टेबल एवं सुरेश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !