Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय महामंत्री नियुक्त

सेवा निवृत्त आचार्य एवं भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल ने डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को यह दायित्व प्रदान किया है। वर्तमान में डॉ. चतुर्वेदी के पास भारत तिब्बत सहयोग मंच के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष का दायित्व था।

 

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर से आचार्य एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके साथ ही राजस्थान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, सवाई माधोपुर के जिला कार्यसमिति सदस्य है।  साथ ही डॉ. मधु मुकुल अनेक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। जैसे जिला सह संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा सवाईमाधोपुर, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद सवाई माधोपुर तथा निदेशक एंटी करप्शन फाउंडेशन (भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा नीति आयोग से संबद्ध) आदि।

 

 

Sawai Madhopur News Dr. Madhu Mukul Chaturvedi appointed Provincial General Secretary of Bharat Tibbat Sahyog Manch

 

 

डॉ. मधु मुकुल की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। 17 शोधार्थियों के वे शोध निदेशक रहे हैं। लगभग 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा डॉ. मधु मुकुल को 75 बार सम्मानित किया गया है। इनकी 50 आलेख एवं कहानियां विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।

 

 

 

शिक्षाविद होने के साथ साथ पर्यावरणविद, समाजसेवी और साहित्यकार भी हैं। अब तक लगभग एक हज़ार वृक्ष लगाए हैं एवं 60 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। भारत विकास परिषद, सवाई माधोपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सवाई माधोपुर के महामंत्री भी रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा राष्ट्रीय के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं तथा रुक्टा राष्ट्रीय सवाई माधोपुर के इकाई सचिव भी रह चुके हैं।

 

 

अनेक संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं जैसे – अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान, भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद, राजस्थान राजनीति विज्ञान परिषद तथा गांधीय अध्ययन समिति। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति तथा भारतीय जनता पार्टी में निरंतर सक्रिय हैं। इन सबके अतिरिक्त डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी एक श्रेष्ठ समीक्षक एवं कुशल मंच संचालक भी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !