Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने ग्राम पंचायत चकेरी का किया निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना आज बुधवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत चकेरी पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने चकेरी में निर्माणाधीन स्टेडियम कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास अधिकारी समयसिंह मीणा को नरेगा कार्यों में लेबर बढ़ाने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी प्रदान किए। ग्राम पंचायत चकेरी में निर्माणाधीन सीसी रोड़ का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य करवाने के दिशा निर्देश दिए।

 

Chief Executive Officer Abhishek Khanna inspected Gram Panchayat Chakeri

 

ग्रामीणों द्वारा पानी भराव की समस्या से अवगत कराने पर तत्काल उसका निस्तारण करने के निर्देश भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंध्तिा को प्रदान किए। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनवाए जा रहे सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवासों को समय पर पूर्ण करवाने के दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चकेरी की सरपंच रामचीज मीणा सहित सहायक अभियंता ब्रज लाल मीणा, ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र शर्मा अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !