Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विद्यार्थियों को दी फ्लैगशिप योजनाओं एवं सुजस मोबाइल एप की जानकारी

अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह ने आज बुधवार को जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों, निजी व राजकीय महाविद्यालयों में पहुंचकर युवाओं को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभाग द्वारा प्रारम्भ किए गए सुजस मोबाइल एप की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के दिशा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने एक अभिनव पहल की है। जिले के युवा सरकारी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी के माध्यम से ना केवल स्वयं लाभांवित होंगे, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवा सकेंगे।

 

 

इस उद्देश्य से जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में पहुंचकर युवाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी एवं प्रचार सामग्री वितरण की जा रही है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान सहित सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं की पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज के बारे में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों को अपने मोबाइल में सुजस एप डाउनलोड करवाकर एप पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।

 

Information about flagship schemes and Sujus mobile app given to students in sawai madhopur

 

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना ने सुजस मोबाइल एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा प्रतिभागी एवं आमजन के लिये यह एप बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है इस एप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागी इसके माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा समय-समय पर प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास, फैक्ट चेक न्यूज, जनघोषणा पत्र, सफलता की कहानियां, सरकार के फलैग्शिप कार्यक्रम और उपलब्धियां, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण निर्णायक उपलब्धियां सहित अन्य योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डीआईपीआर के दैनिक सुजस ई-बुलेटिन, दैनिक वीडियों-बुलेटिन, न्यूज पाॅडकास्ट मोबाइल फोन पर प्राप्त करने के लिए 8302130052 पर मिस्ड काॅल कर सकते है।

 

 

कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना ने जिला प्रशासन के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब से विद्यार्थियों अवगत कराते हुए बताया कि इनके जुड़ने पर उन्हें जिले में समय-समय पर होने वाली प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, सम्भागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन के क्षेत्र भ्रमण एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। जिससे वे अपनी समस्याओं से प्रशासन को समय पर अवगत करवा सकते है। उन्होंने सीएम हैल्पलाइन नम्बर 181 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य कमलेश मीना, रणथम्भौर नर्सिंग काॅलेज के प्राचार्य हेमन्त शर्मा, कोचिंग संचालक सहित कार्यालय के कार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !