Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीएम भजनलाल शर्मा ने 24 साल पुरानी फोटो के साथ की भावुक पोस्ट

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन की एक ऐतिहासिक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर साल 2000 की है। यह तस्वीर उनके पैतृक गांव अटारी के सरपंच के रूप में उनके चुनाव की है। इस तस्वीर में ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी, बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का जोश साफ देखा जा सकता है।

 

 

CM Bhajanlal Sharma made an emotional post with a 24 year old photo

 

यह पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “यह अविस्मरणीय तस्वीर उस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी है, जब वर्ष 2000 में पैतृक गांव अटारी का सरपंच निर्वाचित हुआ था। तस्वीर में परिलक्षित जन-जन के मुखमंडल पर विद्यमान हर्षोल्लास, बुजुर्गों का स्नेहाशीर्वाद, और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता भारतीय लोकतंत्र की जीवंत परंपरा का प्रतीक है।”

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “आज राजस्थान के मुख्यमंत्री के गरिमामय दायित्व का निर्वहन करते हुए, वह प्रेरणादायक क्षण मेरे मानस-पटल पर सदैव अंकित है। यह मेरी राजनीतिक यात्रा का वह महत्वपूर्ण पड़ाव था, जिसने जन-सेवा के प्रति मेरे संकल्प को और भी सुदृढ़ किया। प्रदेश सरकार का एक वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह स्मृति जन-कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा को और सशक्त करती है और मेरे संकल्प को सदैव नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण करती है।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !