Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने जिले के चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

अनुपस्थित सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने शनिवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने जिले के करमोदा, अजनोटी उप स्वास्थ्य केंद्रों, सेलू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ ने सेलू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेक्टर मीटिंग ली। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. हनीफ, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम एवं आशा आदि मौजूद रहे।
बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफाॅर्म, आईडी में रहने, पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, उन्होंने कहा कि मरीजों को सिर्फ सरकारी संस्थान पर ही दवाएं व जांच उपलब्ध करवाई जाएं किसी भी मरीज को दवा और जांच बाहर से ना करवानी पड़े। अब ओपीडी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क दी जा रही हैं इसकी जानकारी चिकित्सा संस्थानों पर प्रदर्शित की जाए।
CMHO inspected the medical institutions of the sawai madhopur
साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, मातृ मृत्यु की जानकारी देने, विभगीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढाने, माॅनिटरिंग, योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने करमोदा उप स्वास्थ्य केंद्र भी औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ के अनुपस्थित मिलने पर अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अजनोटी में समस्त स्टाफ मौजूद मिला। सीएमएचओ ने केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता, रजिस्टर, सफाई आदि का जायजा लिया। सीएमएचओ ने कहा कि जिले कर सभी चिकित्सा संस्थानों, कार्यालयों के कर्मचारी नियमित रूप से समय पर कार्यालय पहुंचें। कार्यालय में पूरे समय तक रुकें, अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। और विभाग की योजनाओं का लाभ जन जन को पहुंचाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !