Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जादू टोना कर 12.98 लाख रूपए की ठगी करने वाला तांत्रिक घनश्याम उर्फ जादूगर गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जादू टोना कर 12.98 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी घनश्याम उर्फ जादूगर को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गंगापुर सिटी थाना पुलिस द्वारा पीड़िता के जादू टोना कर 12.98 लाख रूपए की ठगी करने वाला आरोपी घनश्याम शर्मा उर्फ जादूगर पुत्र रामस्वरूप निवासी वजीरपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया की विशेष अभियान वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किए जाने के संबंध में करणसिंह राठौड थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

Tantric Ghanshyam alias magician arrested for cheating 12.98 lakh by doing witchcraft in gangapur city

 

गौरतलब है की थाना गंगापुर सिटी पर पीड़िता इन्द्रा पत्नी छगनलाल निवासी शुभलक्ष्मी मील गंगापुर सिटी ने एक रिपोर्ट थाना गंगापुर सिटी पर इस आशय से दर्ज करवाई कि पीड़िता और पति व पुत्री के साथ आरोपी घनश्याम उर्फ जादूगर पुत्र रामस्वरूप निवासी वजीरपुर ने मेरे परिवार से भूत प्रेत का सांया हटाने व मकान के अन्दर से धन निकालने के लिए गड्डा खुदवाकर काला सर्प निकालकर सर्प को प्रेत आत्मा का रूप बताकर घड़े में बंद कर घड़े को पीड़िता व उसकी पुत्री के साथ हरिद्वार ले जाकर नदी में बहाना और पीड़िता व पुत्री को हरिद्वार में अपने साथ रख कर छेड़छाड़ करना एवं भूत प्रेत आत्मा हटाने का जादू टोना कर 12.98 लाख रूपए अलग -अलग किस्तों में ठगी करने के संबध में मामला दर्ज करवाया था। जिसका अनुसंधान पूरनसिंह थाना गंगापुर सिटी द्वारा किया गया। अनुसंधान के बाद आरोपी को विभिन्न धाराओं का दोषी पाये जाने पर शुक्रवार को श्री कल्याणजी मेला गंगापुर सिटी से देर रात गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल गंगापुर सिटी का विशेष यागदान रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !