Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये जिले में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं,  नए ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहे हैं, स्वीकृत सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर के भवन के लिये भूमि आवंटन का कार्य तेजी से निपटाया जा रहा है, आवश्यक उपकरणों की खरीद की जा रही है, हैल्थ वर्कर्स के खाली पड़े पदों को भरा जा रहा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को दोनों एडीएम, जिला परिषद सीईओ सभी एसडीएम, सीएमएचओ और अन्य चिकित्सा अधिकारियों, तहसीलदारों की बैठक लेकर इन तैयारियों की समीक्षा की तथा दिशा-निर्देश जारी किये।
कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिया कि सरकारी और निजी अस्पताल में रखी प्रत्येक मशीन, जांच व सर्जरी उपकरण और दवा स्टॉक की लिस्ट बनवाकर लगातार अपडेट करवायें। प्रत्येक सरकारी चिकित्सा संस्थान प्रभारी प्रमाण पत्र देगा कि कौन-कौन सी जांच मशीन चालू है, इसको ऑपरेट करने के लिए कार्मिक पदस्थ है या नहीं, खराब मशीन की मरम्मत हो सकती है तो कितने बजट से किस मद में यह कार्य हो सकता है, यदि मरम्मत नहीं हो सकती तो इसकी भी जानकारी देगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत को न्यूनतम 2, पीएचसी को 5 एवं सीएचसी को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे जा रहे हैं, कुछ को ये मिल भी गये है। संस्थान प्रभारी इनको चालू कर जांच करेगा कि कितने फ्लो से कितनी शुद्धता की ऑक्सीजन इनसे मिल रही है, ये मानक क्षमता से कार्य कर रहे है या नहीं। इनका संचालन हैल्थ वर्कर्स करेंगे, इन्हें संचालन ट्रेनिंग दिलवायें लेकिन महामारी का समय है, किसी भी मामले में थोडी सी भी कसर नहीं छोड सकते, एम्बुलेंस से मरीज को निकालने से लेकर, स्ट्रेचर पर लाने से लेकर ऑक्सीजन लगाने, कंसंट्रेटर उपयोग सभी के संचालन के बारे में अस्पताल के प्रत्येक नियमित और संविदा कार्मिक के साथ ही ग्राम स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक जानकारी मय लाइव डेमो देना सुनिश्चित करें क्योंकि अगली सम्भावित लहर में कितने मरीज एक साथ आ जायें, कह नहीं सकते। कलेक्टर ने सभी एसडीम को निर्देश दिये कि चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखें, उपकरणों, जांच मशीन, कंसन्ट्रेटर की खुद जांच करें। किस जगह मशीन है और ऑपरेटर नहीं है तो दूसरे स्थान से ऑपरेटर लगायें या ऑपरेटर वाले स्थान पर मशीन भिजवायें।

Collector reviewed the preparations to deal with the possible third wave

तैयारियों के बारे में जानकारी देने के दौरान ही कलेक्टर ने बताया कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के माध्यम से ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सकता है। ऐसे में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने उपखंड अधिकारियों से कहा कि लोगों को नियमित मोबलाइज कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने जिले की चिकित्सा विभाग की तैयारियों के बारे मेें जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 35 फिजिशियन और 30 बाल रोग विशेषज्ञ विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत है। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के संबंध में भी जानकारी दी। बैठक में सीएमएचओ ने बताया कि जिले में 3 लाख 97 हजार 378 को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 75 हजार 455 को दोनों डोज लग चुकी है।

सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर के लिए करें भूमि आवंटन:- बैठक में कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटर के भवन का निर्माण होना है, उनके लिए भूमि आवंटन शीघ्र करें। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में 34 सब सेंटर/स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि आवंटन किया जाना शेष है। इसी प्रकार 6 स्थानों पर आवंटित भूमि पर अतिक्रमण एवं विवाद है। शेष 22 स्थानों भूमि आवंटन हो चुका है। कलेक्टर ने शेष रहे स्थानों के लिए भूमि आवंटन करने के निर्देश दिए। जिससे चिकित्सालय भवन बन सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !