Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के लिए उपखंड स्तर पर गठित होगी कमेटी

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत जिले में कोविड-19 से पीड़ित पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना से लाभांवित किया जाएगा। इस क्रम में 1 मार्च, 2020 के पश्चात कोविड-19 से मृत्यु होने के कारण अनाथ हुए बच्चों/विधवा हुई महिलाओं के चिन्हीकरण और पात्रतानुसार सहायता हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रस्ताव प्राप्त करने तथा अभिशंसा के साथ सहायता राशि स्वीकृति के लिए जिला स्तर पर भिजवाने के लिए उपखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि समिति में उपखंड अधिकारी अध्यक्ष और संबंधित विकास अधिकारी/नगरीय क्षेत्र में आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में संबंधित बीसीएमओ तथा संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सदस्य होंगे।

Committee will be formed at subdivision level for Chief Minister's Corona Assistance Scheme

उपखंड स्तरीय समिति कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं और उनके बच्चों का चिन्हीकरण कर प्रस्ताव तैयार कर, जांच के बाद अपनी अभिशंसा के साथ जिला स्तर पर भिजवाएंगी। जिससे संबंधित को सहायता राशि समय पर मिल सके। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के सहायक निदेशक सुनील गर्ग ने प्रक्रिया एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !