Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दूध से बने सरस उत्पादों की गुणवत्ता की यहाँ करें शिकायत

मोबाइल नम्बर 7610000671 पर दर्ज कर सकते हैं गुणवत्ता संबंधी शिकायत

जयपुर: राज्य सरकार ने आमजन को उच्च गुणवत्ता एवं सम्पूर्ण शुद्धतायुक्त दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत की पहल पर राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने सरस दूध एवं दूध से बने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय “सरस अमृतम” अभियान शुरु किया है। फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जिला दुग्ध संघ स्तर पर एक सर्तकता दल का गठन किया जाएगा, जो प्रतिदिन उनके कार्यक्षेत्र में स्थित प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों, बल्क मिल्क कूलर, चिलिंग सेंटर, डेयरी बूथ और सरस पार्लर आदि का औचक निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आम उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण शुद्धतायुक्त दूध तथा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराये जायें।

 

Complain about the quality of milk products here in rajasthan

 

 

 

प्रतिदिन किये जाने वाले निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन गूगल शीट पर अद्यतन करनी आवश्यक होगी। श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ द्वारा राज्यभर के जिला दुग्ध संघों में औचक निरीक्षण कर दूध की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये जोनल प्रभारी भी बनाये गये हैं जो विभिन्न जिला दुग्ध संघ की समितियों सहित डेयरी प्लान्ट, चिलिंग सेंटर आदि का निरीक्षण भी करेंगे।

 

 

 

 

आरसीडीएफ स्तर पर एक राज्य स्तरीय सर्तकता दल भी गठित है जो विभिन्न जिला दुग्ध संघों का औचक निरीक्षण करेगी तथा कच्चे माल, पैकिंग मेटिरियल और दूध एवं दुग्ध उत्पादों के ऑन द स्पॉट सैम्पल लेकर उनकी जांच करवाएगी, ताकि सरस ब्राण्ड के दूध एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। फैडरेशन की प्रबन्ध संचालक ने बताया कि राज्यभर में डेयरी प्लान्टस, चिलिंग सेन्टर्स, बीएमसी, डेयरी बूथस और सरस पार्लर आदि पर हाईजिनिक कंडीशंस भी मेंटेन की जाएगी।

 

 

 

जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस मुख्यालय में एक कंट्रोल रुम की स्थापना भी की गई है, जिसके मोबाइल नम्बर 76100-00671 पर राज्यभर से सरस उपभोक्ता और दुग्ध उत्पादक दूध अथवा दूध से बने सरस उत्पादों की गुणवत्ता की शिकायत कर सकते हैं। गुणवत्ता में शिकायत पाये जाने पर तय प्रकिया अनुसार संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !