Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सीवरेज के कार्य को मापदंड के अनुसार कार्य शीघ्र पूरा करेंः- कलेक्टर

जिला मुख्यालय पर आरयूआईडीपी द्वारा किए जा रहे सीवरेज के कार्य की स्थिति, सीवरेज लाइन से संबंधित शिकायतों एवं कार्य में रही खामियों के संबंध में जानकारी लेने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद, आरयूआईडीपी के अधिकारियों तथा नगर परिषद सभापति और पार्षदों की  बैठक लेकर प्रगति समीक्षा की।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि सीवरेज के बकाया रहे कार्य तथा जो कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं किया गया, उसे दुबारा करते हुए शीघ्र पूरा करें। सीवरेज के कार्य में जिन सड़कों एवं गलियों की चौड़ाई चार मीटर तक है, उनमें सीवर लाइन डालने के बाद पूरी सड़क बनानी थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल पेचवर्क कर पट्टी डाली गई। इस कार्य में तत्कालीन अधिशासी अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता की लापरवाही नजर आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 16 सीसीए में चार्जशीट देने की बात कही।

 

 

 

 

 

 

 

 

साथ ही ऐसे कार्य में पूरी सीसी सड़क बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में आवासन मंडल के पार्षद ने बताया कि लगभग तीन किमी सीवरेज लाइन के कार्य में मकानों की सीवर लाइन नीचे है तथा आरयूआईडीपी द्वारा लाइन ऊंची डाली गई है। ऐसे में सीवर चॉक हो जाएगी। समस्या पर कलेक्टर ने ऐसी लाइनों का सर्वे करने तथा 8 नवंबर से ऊंची रही लाइनों को बदलने तथा लेवल पर करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने रोड़ रिस्टोरेशन तथा एग्रीमेंट के अनुसार रोड़ बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता एम.पी. वर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर में लगभग 124 किमी सीवरेज की लाइन डाली जा चुकी है। इस वर्ष दिसंबर के अंत तक सारा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

 

 

Complete the work of sewerage according to the criteria - Collector

 

 

वर्तमान में सीवरेज के 15 हजार 300 कनेक्शन दिए जा चुके है। लगभग दस हजार कनेक्शन देने है जिसके लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक मोहल्ले एवं वार्ड वाइज केम्प लगाए जाएंगे। बैठक में नगर परिषद सभापति विमल महावर ने बताया कि ठेकेदार ने मलबे को लटिया नाले एवं अन्य कई स्थानों पर डाला हुआ है। नाली एवं रोडक्रॉस तोड़कर छोड़े हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने वार्ड पार्षदों से भी फीडबेक लिया तथा सीवरेज के कार्य संबंधी बकाया कार्यों की जानकारी ली। पार्षदों ने सीमेन्ट फेक्ट्री क्षेत्र, रेलवे कॉलोनी, खेरदा, शहर सहित अन्य स्थानों से संबंधित समस्या बताई। कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को पाबंद करते हुए कार्य को पूरा करने तथा दिए गए निर्देशों की पालना करने एवं मापदंड के अनुसार कार्य कर कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बैठक में यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, एसडीएम कपिल शर्मा, आयुक्त नवीन भारद्वाज, नगर परिषद सभापति विमल महावर, वार्ड पार्षद गण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

समिति का गठन किया, सप्ताह में दो दिन बैठक कर कमेटी करेगी रिव्यूः-

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के बकाया कार्य तथा मापदंड के अनुसार कार्य को पूरा करने एवं दिए गए समय के अनुसार कार्य करने की मॉनिटरिंग एवं रिव्यू के लिए यूआईटी सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें नगर परिषद आयुक्त, आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता नगर परिषद, दो पार्षद को सदस्य बनाया गया है। समिति प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को बैठक कर इसकी मॉनिटरिंग एवं प्रगति रिव्यू करेंगी।

 

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !