Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में उपभोक्ता मामले विभाग राजस्थान सरकार के तहत महाविद्यालय में गठित उपभोक्ता क्लब के अंतर्गत आज बुधवार को प्राचार्य डॉ. आरती सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में एवं उपभोक्ता क्लब समन्वयक प्रोफेसर नंदराम मीना के संयोजन में उपभोक्ता संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता उपभोक्ता कोर्ट के अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने अपने व्याख्यान में उपभोक्ता संरक्षण की छात्राओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण की छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019, उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और संस्थान द्वारा जांच, असुरक्षित वस्तुओं सेवाओं को वापस लेना, उचित कार्रवाई करना एवं भ्रामक विज्ञापनों पर रोक, आईएसआई मार्क एवं एफपीओ मार्क तथा ई-कॉमर्स आदि सभी पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

 

Consumer protection awareness programme organized in Government Girls College Sawai Madhopur

 

क्लब समन्यवक द्वारा बीए पार्ट प्रथम वर्ष की छात्रा वसुंधरा मीना को उपभोक्ता क्लब का प्रभारी मनोनित किया गया। क्लब समन्यवक सहायक प्रोफेसर नंदराम मीना ने भी उपभोक्ता संरक्षण से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार तोमर, डॉ. विजय सिंह मावई, डॉ. प्रदीप कुमार मीना, डॉ. कमल बाई मीना, डॉ. रविंद्र मीना, डॉ. सियाराम मीना, भारती कुमारी मीना, डॉ. सदफ सिद्धिकी, कमलेश कुमार मीना, डॉ. महक चौहान, ओम रघुराज विलियम, आशुतोष नामा, सावित्री शर्मा, रामजीलाल वर्मा एवं छात्राओं में आरती, शिवानी आदि उपस्थित रही।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !