Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में समाज उत्थान के लिए निर्णय

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन डी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक गत शुक्रवार को करौली में आयोजित हुई। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सवाई माधोपुर जिले के विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक की विधिवत शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर एवं उनकी आरती करके हुई। बैठक के प्रथम सत्र में कार्यकारिणी का परिचय एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा दुसरे सत्र में अरुणाचल प्रदेश में बन रहे परशुराम कुण्ड के पत्रकों का विमोचन हुआ। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में मावली विधायक एवं परशुराम तीर्थनाथ क्षेत्र के मुख्य संयोजक धर्मनारायण जोशी उपस्थित रहे।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओ को अपना उदबोधन दिया। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने समाज बंधुओं की सहमति से समाज सुधार के कई विषयों पर निर्णय लिए और समाज उत्थान को लेकर चर्चा की। बैठक के उपरांत सवाई माधोपुर जिले से गये विप्र कार्यकर्ताओं ने विप्र फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर एपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल एवं शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित किए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मय आभार पत्र प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी।

 

Decision for the upliftment of society in the State Working Committee meeting of Vipra Foundation in karauli

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय द्वारा सवाई माधोपुर के जिला महामंत्री पद पर मोहनलाल कौशिक एवं महिला प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री पद पर धनिष्ठा उपाध्याय और उपाध्यक्ष पद पर सावित्री शर्मा को नियुक्त किया गया।

 

 

इस दौरान विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे सवाई माधोपुर जिले से वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री हेमन्त शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विमला शर्मा, प्रदेश सचिव अरविंद गौतम, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, जिला महामंत्री मुरली गौतम, महिला जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद पाराशर, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्याय रजत भारद्वाज, दुर्गेश पांडे, प्रवक्ता चेतन शर्मा, मोहनलाल कौशिक, गंगापुर सिटी अध्यक्ष विष्णु गुरुजी, गंगापुर सिटी युवा अध्यक्ष गोविंद पाराशर, धनेश शर्मा, अनुपम गौतम, अंजनी गौतम, दुर्गाशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, धर्मेन्द्र गौतम, हेमन्त शर्मा, अमित शर्मा, सावित्री शर्मा, धनिष्ठा उपाध्याय, कनकलता गौतम, ममता चतुर्वेदी, सुमन शर्मा, हेमलता शर्मा, अनिल शर्मा, कमल शर्मा, मुकेश शर्मा, चतुर्भुज शर्मा और दीपक भारद्वाज सहित कई विप्र फाउंडेशन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !