Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

न्यायालय के बंदीगृह में गंदगी की भरमार, एडीआर व कलेक्टर से की शिकायतें

जिले के न्यायालय परिसर मे जहाँ स्वयं जिला जज कई अतिरिक्त जिला जज मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट एसीजेएम, जे एम व खुद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बैठती है उसी न्यायालय परिसर में जिला जेल के अतरिक्त अन्य जेलो से पेशी पर रोज अनेको बंदियों को लाकर प्रथम तल पर बनी दो अलग – अलग हवालातों में सुबह से शाम तक बंद रखा जाता है। पर बड़ी अजीब बात है की उनको मिलने वाली सुविधाओं और उनके मौलिक अधिकारों की ओर यहाँ किसी का कोई ध्यान नहीं है।
Dirt in the prison of the court, complaint to the ADR and collector sawai madhopur
इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट और हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया और जिला न्यायालय के अधिवक्ता अक्षय राजावत ने एक संयुक्त लिखित शिकायत जनहित में व मानवीय आधारों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीआर की सचिव और जिला कलेक्टर को की है। उन्होंने बताया कि यहाँ दोनों बंदी गृहों में ना तो बंदियों के लिए पीने के पानी की कोई सुविधा है और ना ही उनके बैठने के लिए कोई दरी चादर या चटाई की व्यवस्था है और तो और दोनों हवालातो के शौचालय भी गंदगी से भरे पड़े है।
इनमे भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। महीनों से इनकी व इन बंदी गृहो की सफाई तक नहीं हुई है यहाँ ड्यूटी पर आने वाली पुलिस गार्ड के लिए बाहर एक पंखा लगा था वो भी पिछले कई हफ्तों से खराब पड़ा है। एक हवालात मे तो दो पंखे लगे है पर दूसरी हवालात मे एक भी पंखा नहीं है। ऐसे मे यहाँ आने वाले सभी बंदी और जेल गार्ड के पुलिस कर्मी गर्मी में रहने को मजबूर है। जिससे उनको मानसिक तनाव के साथ साथ गर्मी व बदबू में रहने पर मजबूर होना पड़ता है। और यदि किसी बंदी कों शौचालय जाना पड़ जाये तो वो बिना पानी के कैसे शौच साफ करेगा और कैसे हाथ साफ करेगा ये सोचने कि बात है।
अधिवक्ताओं ने शिकायत में कहा है कि न्यायलय परिसर में हवालात जैसे अति संवेदनशील स्थान में सुविधाओं का ना होना और उन्हें गंदगी में रहने पर मजबूर होना बंदियों के मानवीय व मौलिक अधिकारों का भी हनन है। उन्होंने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कराने व यहाँ नियानुसार सुविधाएं उपलब्ध करने कि मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !