Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डिस्कॉम का तकनीकी सहायक 20 हजार रुपये की रि*श्वत लेते गिरफ्तार 

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा बीते शनिवार को कार्यवाही करते हुए जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Discom technical assistant bribe Nagaur Rajasthan

 

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि थ्री फेस कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में डिस्कॉम का तकनिकी सहायक जयप्रकाश 30 हजार रुपये रि*श्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है।

 

 

 

जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन के उपरान्त शनिवार को पुलिस निरीक्षक तेजराम एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी जयप्रकाश को परिवादी से 20 हजार रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !