Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने मलारना डूंगर के राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को अपरान्ह चार बजे राजकीय महाविद्यालय मलारना डूंगर का औचक निरीक्षण कर महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को जांचा। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान अध्ययन कक्ष, छात्रों के बैठने की क्षमता और अन्य कक्षों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित प्राचार्य और प्रवक्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि प्रथम वर्ष में 162 बालक बालिकाएं नामांकित थे। इस वर्ष के लिए अभी प्रवेश प्रक्रिया नहीं हुई है। कलेक्टर ने प्रथम बैच के 162 अध्ययनरत छात्रों एवं आने वाले नए बैच के अनुमानित छात्र संख्या के अनुसार व्यवस्थाएं व सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए आवंटित भूमि के संबंध में तहसीलदार से जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि 21 बीघा 14 बिस्वा भूमि का आवंटन महाविद्यालय के लिए हो चुका है। कलेक्टर ने विधायक कोष, सीएसआर या भामाशाहों के मदद से भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त करने के प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महाविद्यालय में वर्तमान में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की स्थिति की जानकारी ली एवं महाविधालय को ओर क्या-क्या आवश्यकताएं रहेगी इसकी भी जानकारी ली।

District Collector Rajendra Kishan inspected the Government College of Malarna Dungar

उन्होंने कहा कि नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य  से समन्वय रखते हुए फैकल्टी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महाविद्यालय के अध्ययन कक्ष को खुलवाकर निरीक्षण किया। यहां गंदगी होने और फर्नीचर अस्त-व्यस्त पड़े होने पर उन्होंने इसे व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार महाविद्यालय की आवश्यकता के अनुसार नोडल प्राचार्य से फर्नीचर शीघ्र तथा गुणवत्ता वाला क्रय करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राचार्य सुरेश मीना, असिस्टेंट प्रोफेसर गंगाराम एवं पल्लम सिंह से सवाल जवाब किए। गत वर्ष हुई शिक्षण कक्षाओं एवं फैकल्टी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में अस्थाई भवन रा.उ.मा.वि. के एक भाग में अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार किशन मुरारी मीना भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !