Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर से राजनीति का सफर शुरू कर उप मुख्यमंत्री के पद तक पहुंची दिया कुमारी अब माधोपुर के लोगों को ही नजरंदाज करने लगी

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा)

राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री और सरकार के आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विभागों की मुखिया दिया कुमारी का आमजन खास कर सवाई माधोपुर के लोगों के प्रति नजरिया काफी बदल गया है। 2013 में पहली बार सवाई माधोपुर से भाजपा के टिकिट पर विधानसभा चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। उस समय की विधायक दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई बहुत बड़ा काम तो नहीं किया जिसे सवाई माधोपुर के विकास में कोई उपलब्धि के रूप में गिना जावे, लेकिन राजघराने से होने ओर आमजन से निरंतर नजदीकी बनाए रखने की प्रक्रिया के चलते लोगों में एक लंबे अंतराल के बाद दिया कुमारी को एक अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में देखने सार्थकता दिखाई दी। लोगों के प्रति विधायक के रूप में दिया कुमारी का स्नेह और कार्यप्रणाली से प्रभावित लोग दिया कुमारी के इतने फेन हो गए कि उन्हें पुनः सवाई माधोपुर से ही विधायक और सांसद के रूप में अपना प्रतिनिधित्व करवाने के लिए मन्नत मांगने लग गए।

 

 

लेकिन दिया कुमारी ने सवाई माधोपुर के बाद 2019 में राजसमंद से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बन गई, और हाल ही में 2023 का विधानसभा चुनाव जयपुर से लड़ कर वे विधायक बनी और प्रदेश की सरकार में उप मुख्यमंत्री के ओहदे पर आसीन हो गई। दिया कुमारी आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल के बाद दूसरे नंबर की पावर फुल नेता बन गई। उनका पावर फुल नेता होना प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही गर्व एवं खुशी की बात है, लेकिन दुख की बात ये है कि आम लोगों खासकर सवाई माधोपुर के प्रति उनके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। ये अहसास बुधवार 13 मार्च को उप मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार सवाई माधोपुर आई दिया कुमारी के व्यवहार से हुआ।

 

Diya Kumari is now disillusioned with the people of Sawai Madhopur

 

वे सवाई माधोपुर में प्रवेश करने से लेकर वापसी जयपुर जाने तक ऐसे लोगों से घिरी रही जो या तो उनके साथ जैसे तैसे फोटो खिंचवाकर अपनी दुकानें चलाने वाले साबित होंगे या कुछ इस तरह के लोग उनके इर्दगिर्द नजर आए जो उनके निजी स्टाफ के लोगों से जो सवाई माधोपुर से संबंध रखते हैं के खासम खास थे। सवाई माधोपुर के मीडिया से जुड़े लोग दिया कुमारी की सत्ता में भागीदारी के बाद से उनके निजी स्टाफ से लगातार संपर्क कर पत्रकारों की समस्याओं के बारे में मिलने का समय मांग रहे थे लेकिन 3 माह गुजर जाने के बाद भी मंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।

 

दो दिन पहले जब पता चला की उप मुख्यमंत्री सवाई माधोपुर आ रही हैं, तो पुनः उनके निजी स्टाफ को कहा की पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल को मिलने का समय दिलवाने का कष्ट करें, फिर सवाई माधोपुर आने के बाद यहां म्यूजियम में मौजूद उनके निजी स्टाफ को बोला की वे मंत्री जी अवगत करा दें की पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात रही कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पत्रकारों को कोई तवज्जो नहीं दी और भीड़ में पत्रकारों को उनके निजी स्टाफ ने भी उन तक नहीं पहुंचने दिया। इस घटना से ये अंदाज लगाया जा सकता है कि जो मीडिया दिन रात दिया कुमारी के माधोपुर की विधायकी से लेकर उप मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में साथ निभाता आया है उनके लिए ही आज उप मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है तो आम आदमी को किस तरह उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !