Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मोदी के 10 साल के कार्यकाल में विश्व पटल पर राष्ट्र को मिली पहचान – उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भरतपुर संभाग के सहप्रभारी सोमकांत शर्मा, टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा के संयोजक नरेश बंसल, सुरेश जैन एवम एससी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु जाटव रही। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्याथिति ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ससम्मान लोगों के बीच जाकर पीएम की योजनाओं का प्रचार करें। 140 करोड़ लोग मोदी का परिवार है 10 साल के कार्यकाल में विश्व पटल पर राष्ट्र को पहचान मिली है। मोदी के सपने और विजन को पूरा करने में के लिए जनता के बीच तीसरी बार जायेंगे।

 

 

भाजपा का सपना और मोदी का सपना सब मिलकर राष्ट्र निर्माण को पूरा करेंगे। 3 महीने पहले बनी डबल इंजन की सरकार बखूबी से अपना काम कर रही है और अभी 2 प्रतिशत डीजल और पेट्रोल की वेट कम की है। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने टोंक और सवाई माधोपुर क्षेत्र में मोदी के द्वारा की गए कार्यों उपलब्धियां को बताया। भरतपुर संभाग के सह प्रभारी सोमकांत शर्मा ने कहा कि भारत के पीएम ने हर व्यक्ति से आह्वान किया है कि वह जहां भी रहते हैं जिस जगह भी रहते हैं उस जगह पर 37 मिनट देश कार्यों के बारे में बताने के लिए अवश्य दें। कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव में वोट डालने से रुके नहीं यह जागरण का काम भी प्रबुद्ध जन करें। अंत में टोंक सवाई माधोपुर के लोकसभा संयोजक नरेश बंसल ने सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरिओम गर्ग ने किया। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

The nation got recognition on the world stage during Modi's 10-year tenure - Premchand Bairwa

 

उपमुख्यमंत्री का किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार प्रेमचंद बैरवा के सवाई माधोपुर में आगमन पर भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने त्रिनेत्र भगवान गणपति एवं रणथम्भोर के बाघ तथा सवाई माधोपुर के पर्यटन स्थलों की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, संभाग सह प्रभारी सोमकांत शर्मा, लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सहसंयोजक सुरेश जैन, पूर्व जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, नगर परिषद के पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, डॉ. भरत लाल मथुरिया, अलका शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

उप मुख्यमंत्री ने किए त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन

उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मे पूर्ण पारम्परिक श्रृद्धाभाव से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !