Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जरूरतमंद बच्चों को घर-घर जाकर वितरित की जर्सी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में पढ़ने वाले जरूरतमंद बालकों को प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद शुक्ला की ओर से घर-घर जाकर जर्सियों का वितरण किया गया। शारीरिक शिक्षक नफीस अहमद ने बताया कि जर्सियां पाकर बालकों के चेहरे खिल उठे।

 

Door-to-door distribution of jerseys to needy children in sherpur

 

उन्होंने बताया कि तेज सर्दी होने के कारण 6 जनवरी से स्कूल खुलने के बावजूद बच्चों की छुट्टियां कर दी गई हैं। इसीलिए सभी जरूरतमंद बच्चों को घर-घर जाकर जर्सी व स्वेटर भेंट की। इस अवसर पर प्रेम चंद्र रेगर, संतोष, गोदावरी एवं अंजना जैन आदि उपस्थित रहे।

 

गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांगों को वितरित किए कम्बल

खिलचीपुर ग्राम के ब्रहमपुरी मोहल्ले में रणथंभौर आर्ट एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी द्वारा असहाय, विधवा, गरीब और दिव्यांगों के लिए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खिलचीपुर के सरपंच राजेंद्र सैनी ने कहा कि लोगो को गरीब और विधवा महिलाओं की सहायता करनी चाहिए। यह एक अच्छी पहल है। शेरपुर से डायरेक्टर भगवान सैनी ने बताया कि दूसरों के दुःखो को समझना इंसान का धर्म है इंसान में अगर सेवा की भावना जागृत हो जाए तो हमारा देश और समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जायेगा।

 

Winter

 

छुट्टन मीणा ने बताया कि यह कार्यक्रम उन लोगों को संदेश है जो आर्थिक रूप से संपन्न है ऐसे लोगों को गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि समाज मे सामंजस्य बना रहे। संस्था की कार्यक्रम कोर्डिनेटर खुशनुमा ने कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है गरीबों की सेवा करने से जो सुकून मिलता है वह दुनिया की कोई भी दौलत नही दे सकती है। संस्था सदस्य प्रिया वैष्णव ने कहा की गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही मनुष्य का धर्म है और ऐसे लोगों की हमे सेवा करनी चाहिए सेवा ही मनुष्य का परम धर्म है। इस मौके पर प्रियंका सैनी, भरत लाल प्रजापत, रईस बेग, सुरेश, सुमित्रा, लक्ष्मी सैनी, कोमल सैन, दिलखुश सैनी, सचिन, रोहित, रघुनंदनजी आदि सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !