Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित पोस्टरों के प्रदर्शन हेतु उद्‌घाटन प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने फीता काट कर किया। प्राचार्य ने बताया कि प्रकृति प्रदत्त पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इको क्लब सदस्य डॉ. रोमिला कर्णावट एवं डॉ. प्रेम सोनवाल ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण, चुनौतियां एवं समाधान हेतु जागरूक किया।

 

 

Sawai Madhopur news It is our moral responsibility to protect the environment

 

 

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान में पोस्टर बनाए, जिन्हें महाविद्यालय की आर्ट गैलरी में प्रदर्शन के लिए लगाया गया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. पांचाली शर्मा, मीठालाल मीना एव प्रशान्त राव के निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली शर्मा, द्वितीय स्थान विजय करोल एवं तृतीय स्थान पर सुमन बाई मीना ने प्राप्त किया।

 

 

 

 

आर्ट गैलरी में पोस्टरों का अवलोकन संकाय सदस्य डॉ. पी एम मीना, डॉ. एस पी नापित, रामलाल बैरवा, आर पी राजौरा, डॉ. हरिचरण मीना, डॉ. हनुमान प्रसाद मीना, डॉ. मल्लू राम मीना, डॉ. डी आर मीना, अंजु शर्मा, मनीषा शर्मा, कमलेश कुमार मीना, डॉ. मो. शाहिद जैदी, कुंजी लाल मीना एवं डॉ. प्रियंका सैनी एवं अनेक विद्यार्थियों ने किया। प्राचार्य ने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !