Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी को संस्कृति समन्वय सम्मान से किया सम्मानित

देश की संविधान सम्मत सभी भाषाओं के उन्नयन एवं विकास के लिए समर्पित वैश्विक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति जो अभी तक ग्वालियर, दिल्ली, गुवाहाटी, कश्मीर, अंडमान निकोबार, मसूरी, भोपाल, शिमला, शिरडी, बैंगलुरु,गोवा, बद्रीनाथ, खरगोन, मुंबई तथा पटना में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर चुकी है। उसका सोलहवां राष्ट्रीय अधिवेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। 18 से 20 जून को आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में स्थानीय साहित्यकार तथा सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संस्कृति समन्वय सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

Dr. Madhumukul Chaturvedi honored with sanskrit samanvya award

 

 

इस राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ विश्व विख्यात समाज वैज्ञानिक, सुलभ आंदोलन के जनक पद्मभूषण डॉक्टर विन्देश्वर पाठक ने किया। स्वच्छता और पर्यावरण को समर्पित इस महाधिवेशन के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पत्रकार महेश बंसल थे तथा अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय चिंतक कवि-पत्रकार प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने की। इस राष्ट्रीय महत्व के अधिवेशन में गुजरात से पत्रकार तथा साहित्यकार प्रदीप जोशी, डॉक्टर राखी कटियार, कर्नाटक बैंगलुरु से दर्शन बेज़ार, महाराष्ट्र मुंबई से ऋचा सिन्हा, राजस्थान से डॉक्टर मधु मुकुल चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश दमोह से डॉक्टर प्रेम लता नीलम, नागदा से दिनेश दवे, हरियाणा गुरु ग्राम से राजेन्द्र निगम, इंदु राज निगम छत्तीसगढ़, बिलासपुर से डॉक्टर बृजेश सिंह, दुर्ग से रमाकांत छत्रसाल वडरिया, उत्तर प्रदेश से डॉक्टर मधु चतुर्वेदी (गजरौला), डॉक्टर एल.बी. तिवारी अक्स (प्रतापगढ़), डॉक्टर कल्पना पांडेय (गौतम बुद्धनगर), मधु मिश्रा (ग़ाज़ियाबाद) तथा भारत की राजधानी दिल्ली से सविता चड्ढा, अरुण कुमार पासवान, राजेंद्र निगम, इंदु राज निगम और ब्रह्मदेव शर्मा के अतिरिक्त अन्य अनेक महत्वपूर्ण रचनाकार सम्मिलित हुए।

 

 

 

 

अधिवेशन में पुस्तक प्रदर्शनी, स्वच्छता और पर्यावरण विषय पर विचार संगोष्ठी, अधिवेशन में शामिल रचनाकारों की प्रमुख पुस्तकों का लोकार्पण, साहित्यिक अवदान के लिए रचनाकारों के सम्मान- अलंकरण समारोह के साथ ही राष्ट्रीय संदर्भों को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति इसी प्रकार के राष्ट्रीय अधिवेशन समय-समय पर करती रहती है। समिति के ये प्रयास निश्चित ही राष्ट्रीय एकता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !