Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन जिला शाखा सवाई माधोपुर ने कोषालय/उपकोषालय व्यवस्था को बंद करने संबंधी कार्रवाई को लेकर आज सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है की राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर राज्य की वर्षों से स्थापित एवं सफलतापूर्वक संचालित कोषालय/उपकोषालय व्यवस्था को बंद करने संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

Rajasthan Accountants Association submitted a memorandum to Collector Suresh Kumar Ola

 

 

इसके साथ ही पेंशन विभाग, आंतरिक जांच विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों को भी बंद किये जाने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन हैं। जिनकी सम्पूर्ण समीक्षा के बिना समाप्त करने की कार्रवाई किये जाने राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर अत्यधिक दुष्प्रभाव पढ़ने की संभावना है। इसी को लेकर आज सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

 

 

 

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन शाखा सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष राजेश मीना ने बताया कि  वर्तमान सरकार के द्वारा कोष एवं उपकोष कार्यालय को बंद करने की योजना का हम सभी पुरजोर विरोध करते है तथा सभी लेखाकर्मियों में आक्रोश हैं। अगर सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो जिला अकाउंटेंट्स एसोसिएशन सवाई माधोपुर द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश मीना, महामंत्री आशीष बैनीवाल, मानसिंह मीना, गोविंद गोयल, धर्मसिंह मीना, रविंद्र, भानुप्रताप मैराठा, सुरेश सहित अन्य लेखाकर्मी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !