Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे पहले मिज़ोरम में सात नवंबर मतदान होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरण में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक चरण में चुनाव होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को और राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। सबसे आख़िर में तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे  घोषित किए जाएंगे। इस साल के आख़िर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में चुनाव होने हैं।

Election dates announced in five states including Madhya Pradesh-Rajasthan

चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरी इलेक्शन प्रक्रिया पांच दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 7.8 करोड़ महिला वोटर हैं। वहीं, 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता है। राजीव कुमार ने बताया कि 60.2 लाख युवा पहली बार वोट करेंगे। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी 2024 में ख़त्म होने वाला है। वहीं, मिज़ोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !