Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रेलवे स्टेशन के बाहर से 20 वर्ष बाद हटा अतिक्रमण, लोगों ने जताया आभार

नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को नगर परिषद टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई। लगभग 20 वर्षों के बाद की गई इस कार्रवाई के बाद लोगों को अतिक्रमण से निजात मिली है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर के नेतृत्व में नगर परिषद टीम अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। लगभग 4 घण्टे तक चली इस कारवाई के बाद टीम ने यहां 20 साल से हो रहे पक्के अतिक्रमण को हटाया।

 

टीम द्वारा करीब दस दुकानों के सामने से पक्का अतिक्रमण हटाया, साथ ही यहां नाले पर लगे ठेले और थड़ियों को भी हटाया गया। इस दौरान सहायक कलेक्टर ने दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने देने की हिदायद देते हुए कहा कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के बाद यह सड़क चौड़ी और खुली नजर आई। सहायक कलेक्टर ने आयुक्त को पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने एवं नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

Encroachment removed from outside railway station after 20 years

 

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद संबंधित वार्ड पार्षद पदम जैन, पार्षद संजय गौतम, पूर्व पार्षद प्रणव गौतम सहित कई लोगों ने सहायक कलेक्टर के कार्य की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद टीम का आभार जताया। नगर परिषद आयुक्त होती लाल मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर जिला आबकारी कार्यालय के बाहर सभी दुकानदारों ने नाले के ऊपर कच्चा पक्का अतिक्रमण कर रखा हुआ था। इसके चलते बारिश के मद्देनजर नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी।

 

बारिश आने पर नाला जाम होने से यहां सड़क पर पानी फैल जाता था। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन को लगातार इस संबंध में शिकायतें मिल रही थी। उल्लेखनीय है कि इस सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत नगर परिषद के पार्षदों सहित स्थानीय लोगों ने की बार की थी। जिसके बाद नगर परिषद की ओर से यह अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता भंवर लाल सैनी, कनिष्ठ अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत, सिराज खान, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह राणावत, शिवराम मीना, अस्मत अली सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !