Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना आज गुरूवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल के खेल मैदान में पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात कहीं। इसके पश्चात उन्होंने पंचायत समिति में प्रधान देवपाल मीना की उपस्थिति में जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए।

 

Village development officer suspended for negligence towards work in malarna dungar sawai madhopur

 

 

इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत दोनायचा के पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड पूर्ण नहीं पाये जाने तथा ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा आज दिनांक तक नवीन ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज हस्तांतरण नहीं करने एवं कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनायचा के ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के विरूद्ध 16 सीसीए की चार्जशीट जारी कर निलंबित करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने विगत वर्षो में पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता मनरेगा गोपालदास मंगल को कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने दोनायचा में नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग पाये जाने पर विकास अधिकारी मलारना डूंगर काशीराम जाट को वसूली करने के आदेश प्रदान किए। इसके पश्चात मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत चांदनहोली पहुंचे जहां उन्होंने नवीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर बड़ागांव कहार में विकास कार्यों का निरीक्षण कर नवीन पंचायत भवन के कार्य में प्रगति लाने के निर्दश जारी किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !