Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शुरू हुआ हज का मुकद्दस सफर, जयपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट 433 मुसाफिरों को लेकर हुई रवाना  

हज-2024 के मुकद्दस सफर की शुरुआत आज मंगलवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हो गई है। आज पहले बोईंग विमान में जयपुर से 433 हज यात्री हज के लिए रवाना हुए। राजस्थान से जाने वाले हज यात्रियों के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पूरी तैयारी कर रखी है। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से दोपहर 1:30 बजे पहली फ्लाइट रवाना हुई। जिसके लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने हज यात्रियों के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुरुष-महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग वजू खाना और प्रार्थना कक्ष बनाए गए हैं। 10 चेक-इन काउंटर, 10 आव्रजन काउंटर और 8 सीमा शुल्क काउंटर बनाए गए हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

 

अब आगामी सात दिन तक लगातार हज यात्रा के लिए उड़ानें संचालित रहेंगी। 21 से 27 मई तक बोईंग विमान यात्रियों को हज यात्रा पर ले जाएगा। 9 डिपार्चर और 9 अराइवल के जरिए यह यात्रा पूरी होगी। एयरपोर्ट पर हज यात्रियों की सभी सुविधाओं को ख्याल रखा जा रहा है। टर्मिनल 1 पर हाजियों के लिए खासतौर पर नमाज पढ़ने और वजूखाने का इंतजाम भी किया गया है।

 

First flight from Jaipur airport carrying 433 Hajis leaves for Saudi Arabia

 

राजस्थान से 3950 यात्री जाएंगे हज पर 

इस साल राजस्थान से 3950 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें से 3650 के करीब हज यात्री जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे. आज पहली उड़ान से प्रदेश की हज कमेटी चेयरमैन अमीन कागजी खुद व्यवस्थाओं में लगे रहे।

 

उन्होंने हज यात्रियों के परिजनों से अपील की है कि वे ज्यादा संख्या में एयरपोर्ट न आएं। इससे व्यवस्थाओं में और यातायात में परेशानी होती है। आज हज पर रवानगी के वक्त हज यात्री काफी जज्बाती नजर आए। उन्हें परिवार वालों ने एयरपोर्ट के बाहर से अलविदा कहा।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !