Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वीकृत योजनाओं के कार्य समय पर पूरें करवाएं : कलेक्टर

जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ओला ने जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत और प्रगतिरत योजनाओं की क्रियान्विति के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

बैठक में ग्राम कार्य योजना को इमप्लेमेंशन सपोर्ट एजेन्सी के माध्यम से बनाने एवं ग्राम कार्य योजना का अनुमोदन बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत भवन को एफएचटीसी से लाभान्वित कर आईएमआईएस पर इन्द्राज करने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिक्षण अभियन्ता सीताराम मीना ने बताया कि 732 ग्राम कार्य योजना, पीआरए एवं बेसलाइन सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

 

Get the works of approved schemes completed on time-Collector suresh kumar ola

 

जिले के 3811 परिवारों से जन सहयोगी राशि प्राप्त की गई है तथा 84 जल योजनाओं पर एचटीसी का कार्य चल रहा है। बैठक में कलेक्टर ने पिछले 10 दिन में जिन जिन योजनाओं में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है, उनकी सूची उपलब्ध करवाने एवं प्रोग्रेस क्यो नहीं है इस संबंध में अधीक्षण अभियन्ता को पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

 

बैठक में योजना के तहत घर-घर जल संबंध के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियांविति की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने शेष कार्यों की डीपीआर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाकर समय पर पूरा करने तथा इनसे नल कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !