Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पिस्टल की नोंक पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूटे 20 लाख रुपए

जिले में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है की अपराधी अब दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे है। जिला मुख्यालय के मुख्य डाक घर के कैशियर से आज मंगलवार को बजरिया स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अज्ञात बाइक सवार 3 नकाबपोशों बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए से भरा बैग उसके साथ मारपीट कर छीन ले गए।

 

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य डाक घर का कैशियर ब्रज बहादुर पाठक अन्य दिनों की तरह मंगलवार को सुबह मुख्य डाक घर से 20 लाख रुपए जो सरकारी राशि थी बजरिया पुरानी ट्रक यूनियन के पास एसबीआई बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार 3 बदमाशों ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया परिसर में कैशियर को पहले बाइक से टक्कर मारी फिर उसके साथ मारपीट कर नोटों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

 

20 lakh rupees looted in broad daylight from post office employee at pistol point in sawai madhopur

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, एएसपी राकेश राजौरा और सीओ सिटी राजवीर सिंह पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

 

दिनदहाड़े मुख्य बजरिया में आज हुई लूट की इस घटना से लोगों में खासकर व्यापारी वर्ग में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है, कुछ दिन पहले जिले के बामनवास उपखण्ड के कोयला गांव में भी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लूट की घटना हो चुकी। उस घटना का भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला न कोई गिरफ्तारी हुई।

 

ये भी पढ़ें:- दिनदहाड़े पोस्टमैन से 20 लाख रुपए की लूट की सूचना

 

दिनदहाड़े पोस्टमैन से 20 लाख रुपए की लूट की सूचना

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !