Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सांकडा की बेटी प्रीति मीणा तमिलनाडु में एशिया वूमेन आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से हुई सम्मानित

जिले के मलारना डूंगर तहसील के सांकड़ा गांव निवासी सेल टैक्स अधिकारी भरत लाल मीणा की पुत्री कोटा व जेडीबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रीति मीणा को एक बार फिर तमिलनाडु में एशिया वूमेन आईकन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गत 20 अप्रैल को तमिलनाडु में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एशिया अवॉर्ड्स में कोटा जेडीबी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रीति मीणा ने एशियाई देशों के बीच भारत देश का प्रतिनिधित्व किया। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान 15 देशों के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा उन्हें एशिया के सबसे बड़े सम्मान एशिया वूमेन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

Sankada's daughter Preeti Meena honored with Asia Woman Icon of the Year Award in Tamil Nadu

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रीति मीणा करिश्मा मिसेज इंडिया 2019, इंडिया स्टार दिवा 2020, मिसेज नेशनवाइड 2021 के अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी। डॉ. मीणा ने बताया कि वह खादी फाउंडेशन के रजिस्टर्ड एनजीओ की संस्थापक है। जो गरीब बच्चे व ग्रामीण महिलाओं की मदद करने का काम करती है। पर्यावरण संबंधी तथा महिलाओं को जागरूक करना उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना व गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करने का काम करती है। डॉ. प्रीति मीणा के पति हरीश मीणा भी बांरा जिले में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !