Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व एक ऐसे युग की ओर अग्रसर है, जहां शासन केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और जनकल्याण के मजबूत स्तंभों पर आधारित है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की सशक्त भूमिका को पहचानते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

 

 

Government is fully committed to the safety and prosperity of journalists CM Bhajanlal Sharma

 

 

 

पत्रकारों के प्रति मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता:

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जनउपयोगी समाचारों के सत्य प्रकाशन के माध्यम से समाज को जागरूक करने और सत्य तक पहुँच सुनिश्चित करने के अपने दायित्व को निभाते हुए, पत्रकार कई बार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक चुनौतियों से गुजरते हैं। खबरों की खोज, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सूचना प्रसार के दौरान उन्हें अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम (आरजेएचएस) की घोषणा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

 

राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम लागू होन से राजस्थान में अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिवारों को निगम, प्राधिकरण एवं बोर्ड कर्मचारियों सहित समस्त राजकीय कर्मचारियों के समान 10 लाख रुपये तक का मुफ्त वार्षिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत राज्य के सभी आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़े अस्पतालों में पत्रकारों को भर्ती होने की स्थिति में निःशुल्क इनडोर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकेगी।

 

 

राजस्थान बना देश का पहला राज्य:

यह योजना मात्र एक घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की दूरदर्शी सोच और क्रियान्वयन की तत्परता का प्रमाण है। भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकारों से एक कदम आगे बढ़ते हुए पत्रकारों के लिए इस प्रकार की चिकित्सा सुरक्षा लागू करने वाला राजस्थान को देश का पहला राज्य बनाया है। भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन समारोह में योजना का शुभारंभ किया गया। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शर्मा केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहते, बल्कि योजनाओं को तेजी से और प्रभावी ढंग से लागू करने में विश्वास रखते हैं।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री का यह निर्णय न केवल पत्रकारों के प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह राजस्थान को प्रगति के एक नए पथ पर ले जाने की उनकी दूरदर्शी सोच को भी दर्शाता है। यह योजना पत्रकारों के जीवन में सुरक्षा और स्थिरता लाने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और समर्पण को भी और अधिक सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह ऐतिहासिक पहल निश्चित रूप से अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। उनका यह प्रयास राजस्थान के लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की स्वतंत्रता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। सशक्त पत्रकारिता, समृद्ध लोकतंत्र मुख्यमंत्री की इस सोच को साकार करती राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !