Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चांदी के कड़ों के लिए पोते ने की दोस्तों के साथ मिलकर दादी की हत्या, दोनों पैर काटे

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पोते सहित दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए वृद्धा को मौत की नींद सुला दी और उसके दोनों पैर काट कर ये जेवरात निकाल लिए।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने आज गुरुवार को बताया कि इंदौर से 35 किलोमीटर दूर छोटी खुड़ैल ग्राम में राजेश बागरी ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक सहायता के लिए अपनी दादी जमुना (75) से चांदी के कड़े मांगे थे। उन्होंने बताया कि ये कड़े महिला ने अपने दोनों पैरों में पहने हुए थे।

 

Grandson killed grandmother with friends for silver beads in madhya pradesh

 

एसपी ने बताया की जब जमुना ने ये कड़े देने से मना कर दिया, तो पोते ने अपने मित्र विजय ढोली (19) के साथ उनकी हत्या करने की साजिश रची। आरोपियों ने साजिश के तहत वृद्धा के खाने में गत 11 फरवरी को जहरीला पदार्थ मिलाया गया। उन्होंने बताया कि खाने के बाद जमुना के बेहोश होते ही आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी एवं कुल्हाड़ी से वृद्धा के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए।

 

वहीं आरोपियों ने महिला के पैर कटे शव को उसके मकान के समीप एक गोबर गैस संयंत्र में छिपा दिया था। विरदे ने बताया कि बागरी और उसके दोस्त ढोली को गिरफ्तार किया गया है एवं मामले की जांच जारी है। (सोर्स)

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !