Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पाली में बाढ़ के हालात, जयपुर में रिमझिम बरसात

 

जयपुर: राजस्थान में कही पर तेज बारिश तो कही पर कम बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य के जिले पाली में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई है, जिससे पाली में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। ऐसे में यह सिस्टम अब आगे पाकिस्तान की ओर चला जाएगा। इसके साथ ही राज्य में आज चार जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

वहीं, आठ जिलों में येलो अलर्ट है। जयपुर में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। वहीं अगर पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश की रिपोर्ट देखी जाएं तो पाली में 249 एमएम, रोहट में 127, बाड़मेर के समदड़ी में 190, मारवाड़ जंक्शन में 142, जोधपुर के बालेसर में 64, लूणी में 58, देचूं में 88, लोहावट में 61 एमएम, अजमेर के नसीराबाद में 156, पीसांगन में 114, जालोर में 98, जालोर के आहोर में 85 एमएम बरसात दर्ज हुई है।

 

 

 

Heavy rain alert in 4 districts of Rajasthan

 

 

 

प्रदेश में औसत से अब तक 32 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 5 अगस्त तक 319.7MM बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक औसत बारिश 242.9MM होती है।

 

 

 

7 अगस्त से मौसम शुष्क होने लगेगा:

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि झारखंड में जो सिस्टम (डीप डिप्रेशन) बना हुआ था। वह मध्य प्रदेश से होता हुआ अब राजस्थान में आ गया है। अब पश्चिमी राजस्थान के एरिया के ऊपर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर के एरिया में भारी बारिश हुई है।

 

 

 

ये सिस्टम अब कमजोर होकर वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम में बदल गया है और आगे बढ़ रहा है। इस सिस्टम के आगे निकलने के साथ ही आज शाम से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी और 7 अगस्त से यहां मौसम शुष्क होने लगेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !