Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हनीट्रैप के मामले मुख्य आरोपी रमज्या उर्फ रामजीलाल गिरफ्तार 

थाना कुण्डेरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रमज्या उर्फ रामजीलाल पुत्र स्व. श्यामलाल मीना को गिफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व सीओ सिटी राजेन्द्र सिंह रावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में कुण्डेरा थाने में दर्ज हनीट्रैप की शिकायत के मामले में मुख्य आरोपी रमज्या उर्फ रामजीलाल पुत्र स्व. श्यामलाल मीना निवासी रईथा कलां थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय पर राजनगर निवासी सोनू पुत्र बाबूलाल ने गत 20 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 14 जून को अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी जाते समय ट्रेन में मिली एक महिला बातचीत कर शुरु कर दी तथा बाद में स्वयं का मोबाइल से प्रार्थी के मोबाइल पर घंटी दी। गंगापुर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक साथ जाते समय महिला स्वयं को अपने पति से बहुत परेशान बताते हुए बुलाने पर आने की बात कही। गत 18 जून को महिला ने प्रार्थी को मखोली रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया।

 

Honeytrap case main accused Ramjya urf Ramjilal arrested

 

जब सोनू अपने भाई की मोटर साइकिल से अपने दोस्त राहुल को साथ लेकर पहुंचा तो महिला ने करीब एक किलोमीटर आगे खेत पर अकेले बुलाया। जहां उसे कमरे में ले गई। तभी महिला के साथी दो युवक और एक महिला वहां आ गये जिन्होंने सोनू को मारपीट कर कपड़े उतरवाकर अश्लील क्लिपिंग बना ली। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर पर्स में रखे 13 हजार रुपये, सोने की डेढ़ तोले की चेन, मोटर साईकिल छीन भी तथा प्रार्थी से पेनोट पर दो लाख रुपये लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिये। इसके बाद कई लोगों को फोन पे पर पैमेन्ट डालने के लिए फोन करवाया। प्रार्थी को रात्री 8 बजे बड़ी मुश्किल से छोड़ा।

 

प्रार्थी के अपने घर पहुंचने पर आरोपियों ने फोन कर दो लाख रुपये नगद व चैक लेकर मैनपुरा से चकेरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया तथा नहीं जाने पर अश्लील क्लीपींग वायरल करने की धमकी दी। मामले में अनुसंधान करते हुए तत्कालीन आईसी थाना अब्दुल रहमान सहायक उपनिरीक्षक ने जांच शुरू की। तफतीश के बाद आरोपी धनराज और दीपक को 20 जून को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चैक बरामद किया था। मामले में अन्य आरोपियों व बरामदगी के प्रयास जारी है। मामले में कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में रामवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अब्दुुल रहमान, अजय कुमार, विकास व हेमन्त कांस्टेबल आदि शामिल थे।

 

ये भी पढ़ें:- #News #SawaiMadhopur “कुंडेरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”

 

कुंडेरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !