Thursday , 22 October 2026
Breaking News

गाजा में फंसे मुसलमानों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की दूसरी खेप

इजरायल के हमास पर लगातार हमले के कारण मध्यपूर्व की गाजा पट्टी पर लाखों मुसलमान फंसे हुए हैं। यहां तक की पानी जैसी जरूरी चीजें भी नहीं मिल रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गाजा में राहत सामग्री भेजने का फैसला किया है। 23 अक्टूबर तक दूसरी खेप मिश्र के रास्ते से पहुंच गई है। इसमें खाद्य सामग्री के साथ – साथ बच्चों के लिए दूध एवं पानी की बोतल भी रखी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गाजा में इंसानों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

 

India sends second consignment of relief material for Muslims trapped in Gaza

 

 

भारत ने जो राहत सामग्री भेजी है, उसके लिए फिलिस्तीन और अन्य मुस्लिम देशों ने आभार जताया है। दुनिया में जहां भी मानवीय संकट होता है तो भारत की ओर से राहत सामग्री भेजी जाती रही है। गत वर्ष अफगानिस्तान में जब भीषण संकट आया था तो भारत ने ही हजारों टन गेहूं नि:शुल्क दिया था। ताकि अफगानिस्तान में इंसानों की जानों को बचाया जा सके। इन दिनों भारत में वल्र्ड कप खेल रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों की जर्सी पर अमूल दूध का विज्ञापन भी है।

 

India sends second consignment of relief material for Muslims trapped in Gaza

 

 

सब जानते हैं कि सहकारिता क्षेत्र की भारतीय कंपनी अमूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की है। भले ही भारत ने अफगानिस्तान में कट्टरपंथी संगठन तालिबान की सरकार को अभी तक मान्यता न दी हो, लेकिन मूल का लोगों अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की जर्सी पर लगाने की अनुमति दी है। क्रिकेट खिलाड़ियों को अमूल से जो मोटी राशि मिलेगी, उससे अफगानिस्तान में रह रहे मुसलमानों को ही फायदा होगा। कहा जा सकता है कि अफगानिस्तान के मुसलमान हो या फिर गाजा पट्टी के। भारत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी मुसलमानों के प्रति हमदर्दी दिखाई है।

 

India sends second consignment of relief material for Muslims trapped in Gaza

 

इतना ही नहीं भारत में फिलिस्तीन की संप्रभुता की वकालत भी की है। यह सब तब किया है जब इजरायल भारत का अच्छा और भरोसेमंद मित्र हैं। एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी का अफगानिस्तान से लेकर गाजा पट्टी तक नागरिकों के प्रति ऐसा मानवीय दृष्टिकोण है, वही भारत में कुछ राजनेता मोदी पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर कहते हैं कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। सवाल उठता है कि जो पीएम नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान से लेकर गाजा पट्टी तक के मुसलमानों का इतना ख्याल रख रहे हैं वे मोदी अपने देश के मुसलमानों का कितना ख्याल रखते होंगे? पीएम बनने के बाद मोदी ने ऐसे अनेक योजनाएं बनाई है, जिसका सीधा फायदा देश के मुसलमानों को मिल रहा है।

 

India sends second consignment of relief material for Muslims trapped in Gaza

 

आज देश का एक भी मुसलमान यह नहीं कह सकता है कि सरकारी योजनाओं में उसके साथ भेदभाव हो रहा है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त में गेहूं और चावल दिए गए तब ऐसी सुविधा लेने वालों में करोड़ों मुसलमान भी शामिल हैं। बिना किसी भेदभाव के कोरोना का टीका भी मुफ्त में लगाया गया है।

 

 

राहुल गांधी जैसे नेता माने या नहीं, लेकिन दुनिया के मुस्लिम देश मानते हैं कि आज भारत में मुसलमान न केवल सुरक्षित हैं बल्कि समृद्ध भी है। राहुल गांधी चाहते तो पाकिस्तान के नागरिकों के हाल देख सकते है। आज जबरदस्त महंगाई की वजह से पाकिस्तान के नागरिकों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। जबकि भारत में हर नागरिक सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है।

 

(सोर्स : एसपी मित्तल ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !