Saturday , 5 September 2026
Breaking News

“आवाज दो एक पहल” के तहत छात्राओं को दी गुड टच व बेड टच की जानकारी 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के संदर्भ में आज शुक्रवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा से सम्बन्धित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत राजस्थान पुलिस सेवा योजना के कार्यक्रम “आवाज दो एक पहल” के प्रमुख एएसआई अंसार अली, हैड कांस्टेबल अनिता मीना, कांस्टेबल पूजा चौधरी, ममता नरूका तथा कांस्टेबल रविन्द्र ने छात्राओं को गुड टच व बेड टच की जानकारी दी।

 

उन्होंने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न कानूनी धाराओं जैसे पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक से सम्बन्धित धारा 326ए एवं 326बी से अवगत करवाया। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के विरूद्ध की गई आपत्तिजनक गतिविधियों जैसे – पीछा करना, बिना अनुमति के फोटो खिंचना आदि को अपराध की श्रेणी में रखा तथा इसके लिए छात्राओं को हेल्पलाइन नं 1090 का प्रयोग करने की सलाह दी।

 

Information about good touch and bed touch given to girl students under Aawaz Do Ek Pehal in pg college sawai madhopur

 

कांस्टेबल ममता नरूका तथा पूजा चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्म सुरक्षा के विभिन्न दावपेंच भी सिखायें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये इस प्रकार के प्रशिक्षण अति आवश्यक है।

 

कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. सुनीता मीना ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य अपराध एवं दुर्व्यवहार के विरूद्ध महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में डाॅ. रोमिला कर्नावत सह आचार्य, मोनिषा मीना तथा मनीषा शर्मा सहायक आचार्य का विशेष सहयोग रहा। प्रोफेसर पांचाली शर्मा, डाॅ. उषा पिल्लई, उर्मिला मीना, सह आचार्य, डाॅ. प्रियंका सैनी, अन्जु शर्मा तथा सुमन रानी मीना सहायक आचार्य भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !