Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सीट, जीत की नीति तय: भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शाह प्रमुख 14 नेताओं से मीटिंग कर लौटे 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात प्रदेश के प्रमुख 14 भाजपा नेताओं से बैठक कर गुरुवार काे जयपुर से रवाना हो गए। इससे पहले इन नेताओ ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संताेष के साथ राजस्थान के कुछ नेताओं से वन-टू-वन वार्ता की। इन बैठकाें में अमित शाह और जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया कि हमारे पास हर तरह की रिपाेर्ट और सर्वे हैं। इनमें स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा काे बढ़त मिल रही है। गहलाेत सरकार के प्रति असंतोष और बीजेपी की वर्किंग के कारण प्रदेश में हम चुनाव जीत रहे हैं। बैठक में शाह व नड्‌डा ने कहा कि राजस्थान में चुनाव आसान हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तुलना में यहां के हालात अलग हैं। यहां पर सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत की ब्रांडिंग-मार्केटिंग का काउंटर लगातार करते रहना है। बीजेपी ने परिवर्तन यात्राएं निकाली हैं और काम किया है। उसी रफ्तार काे बरकरार रखना है। बुधवार देर रात काे ही संघ से जुड़े कुछ लाेगाें के साथ शाह व नड्‌डा ने चर्चा की। अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटें कैसे जीती जाएं, इस पर भी बात हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच अक्टूबर को जोधपुर आने का प्रस्ताव है, इसकी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

 

ये फाॅर्मूला दिया, 52 हजार बूथों पर पकड़ सबसे जरूरी

 

अमित शाह और जेपी नड्डा ने बैठक में कहा कि जिस तरह से प्रदेश में 52 हजार से अधिक बूथ स्तर तक लाेगाें काे जाेड़ने का काम हुआ है। उसी से वाेटिंग के समय हम बढ़त लेंगे। मतलब आगे भी बूथों पर मजबूत पकड़ सबसे जरूरी है। इसके अलावा मुद्दाें के साथ कांग्रेस सरकार काे घेरना है और काेर वाेटराें काे साधते हुए काम करना है। संगठन की मजबूती पर अमित शाह ने कहा कि जरूरी नहीं सभी वरिष्ठाें काे चुनाव लड़ाया जाए। यहां माैजूद हम सभी पर ये पाॅलिसी लागू है। इसे पार्टी और सीट के पैरामीटर पर खरा नहीं उतरने वाले वरिष्ठाें के टिकट काटने की ओर इशारा माना जा रहा है। किन वरिष्ठाें काे पार्टी रेस्ट देना चाहती है, यह चर्चा है।

 

Seat, victory policy decided- BJP President Nadda, Shah returned after meeting with 14 key leaders

 

देवी सिंह भाटी की वापसी, श्रवण चौधरी, भागचंद व रणवां भी बीजेपी में शामिल

 

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, सीएलसी डायरेक्टर शिक्षाविद श्रवण चौधरी, बांदीकुई से चुनाव लड़ चुके भागचंद सैनी और सीकर से डाॅ. बीएल रणवां गुरुवार रात 10 बजे भाजपा में शामिल हाे गए। इस दाैरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ आदि मौजूद थे। शुक्रवार से श्राद्ध लगने के कारण इन्हें गुरुवार रात पार्टी जॉइन कराई गई। देवी सिंह भाटी ने बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल काे सांसद का टिकट देने पर विराेध जताया था। इससे उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। भाटी के पार्टी में आने की चर्चाएं सालभर से चल रही थीं।

 

पीएम 2 अक्टूबर को सांवलियाजी आएंगे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 2 अक्टूबर को राजस्थान आ रहे हैं। सात दिन में पीएम का यह दूसरा और इस साल 10वां दौरा है। पीएम चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर जाएंगे। वे यहां कई विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। दौरे के लिए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संगठनात्मक बैठक शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !